Agent Se Product Head Tak: Meri 20 Saal Ki Journey
कॉल सेंटर इंडस्ट्री आज भारत के सबसे तेज़ी से बढ़ते करियर विकल्पों में से एक है।
फिर भी एक पुरानी गलत धारणा आज भी सुनी जाती है— “जिसके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं होता, वही कॉल-सेंटर में नौकरी करता है।”
यह सोच तब भी गलत थी और आज भी गलत है।
आज के competition वाले समय में Call Center jobs, चाहे वो Domestic Inbound Process हों या Customer Support, उनमें सफल वही लोग होते हैं जिनकी सोच, discipline और product knowledge बाकियों से बेहतर होती है।
20 साल के अनुभव से मैंने देखा है कि Agent से लेकर
Team Leader (TL), Quality Analyst (QA), Manager और Process Head तक वही लोग पहुंचते हैं
जो काम को एक career की तरह देखते हैं, timepass की तरह नहीं।
एक सफल call center agent की सबसे बड़ी ताकत उसकी consistency और tone control होती है।
पहली call और आखिरी call एक जैसी
पूरे शिफ्ट में energy stable
patience हमेशा high
complaints को calmly handle करना
Consistency ही growth लाती है, और discipline ही आपको promotion दिलाता है।
Domestic inbound call center में customer behaviour सबसे बड़ा game-changer है।
क्योंकि:
ग्राहक आपकी आखिरी call नहीं है
लेकिन उसके लिए आप पहला contact point हैं
आपका tone ही trust बनाता या बिगाड़ता है
आपका समाधान ही उसकी frustration को calm करता है
Successful agent कभी customer पर गुस्सा नहीं करता बल्कि behaviour + listening + resolution से situations control करता है।
मैं हमेशा कहता हूँ:
“System आपका Geeta ka Gyan है।”
Inbound customer support में जिस agent के पास product का end-to-end ज्ञान होता है — वही calls को confidently handle करता है।
Billing
Recharge
Activation
Offers
Complaints
Technical flows
जिस agent को ये सब आता है, वह QA में भी high score देता है और customer भी impressed होता है।
System Knowledge = Confidence = High CSAT Score
Average agents अक्सर कहते हैं: “Sir, policy allow नहीं करती…”
लेकिन successful agents:
policy follow करते हैं
policy को customer पर थोपते नहीं
policy के अंदर solution ढूंढते हैं
call को close करते हैं, kill नहीं करते
यही difference उन्हें leader बनाता है।
Domestic inbound call center में:
100–150 calls रोज़
20–25 script parameters
Random QA
AHT Target
Recorded calls
लेकिन Quality Score सिर्फ एक call से decide होता है।
1 खराब call = Score Zero
1 perfect call = Score 90+
इसलिए इस इंडस्ट्री में attitude + mindset > talent होता है।
अगर सोचा है कि “बस timepass करना है,” तो आप agent ही रहेंगे।
लेकिन अगर mindset है: “मुझे इसी इंडस्ट्री में grow करना है,” तो यह इंडस्ट्री आपको Team Leader, Quality Analyst, Manager, अथवा Operations Head तक पहुंचा सकती है।
मैंने agents को ऊपर जाते देखा है — न English की वजह से, न luck की वजह से, बल्कि उनके focus, patience, product mastery और No-Plan-B mindset की वजह से।
यही mindset एक सफल Call Center कर्मचारी को दूसरों से अलग करता है।
https://theservicementor.blogspot.com/2025/11/about-vaibhav-gupta.html
https://theservicementor.blogspot.com/2025/11/complete-interview-guide-for-domestic.html
https://theservicementor.blogspot.com/2025/11/meri-20-saal-ki-customer-service.html
This is wonderful motivation speech sir its really really truth, agar career banana hai to man lagake kam karna hoga
ReplyDelete